मगध रेंज के आईजी विकास वैभव का मदनपुर में भव्य स्वागत
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित NH किनारे जामा मस्जिद मदरसा परिसर में रविवार को मगध रेंज के आईजी विकास वैभव का नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।बताया जाता है कि गया से औरंगाबाद जाने के दौरान सैकड़ों लोगों ने उनके काफिले को रोककर उन्हें सम्मानपूर्वक मदरसा भवन में ले गए, जहां पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, शक्तिपीठ मां उमंगेश्वरी और देव सूर्य मंदिर की फ्रेमिंग फोटो भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।इस दौरान कांग्रेस के वरीय नेता धीरेन्द्र कुमार सिंह, बबलू कुमार सिंह उर्फ पप्पू, पूर्व जिला महामंत्री व पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लालदेव यादव, मुखिया हमीद अख्तर, आदित्य कुमार सिंह, मो. शहनवाज आलम उर्फ पप्पू, नवीन शर्मा, मो. आबास, मो. शमीम, हाफिजुर्रहमान सहित अन्य लोगों ने पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
Madanpur, Aurangabad | Sep 20, 2026