बरेली: फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बक्सरिया में मंदिर में रह रहे पुजारी व पत्नी को दबंगों ने जमकर पीटा
फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बक्सरिया में मंदिर में रह रहे पुजारी व उसकी पत्नी को दबंगों द्वारा जमकर पीटा गया है। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले की शिकायत एसएसपी बरेली से की गई है। थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।