बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के पस्तौर में गाड़ी निकालने को लेकर हुआ विवाद, दबंगों ने महिला को जमकर पीटा
सीबीगंज थाना क्षेत्र के पस्तौर में दबंगों ने एक महिला को जमकर बेरहमी से पीट दिया। गाड़ी निकलने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दबंगों ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है।