बरेली: कोतवाली थाना पुलिस ने पुराने रोडवेज के पास से सात मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना पुलिस ने पुराने रोडवेज के पास से सात मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस ने चोरों के पास से 17 चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं।