पूरनपुर: गांव नरायनपुर निवासी युवक को जहरीला पदार्थ पिलाने के मामले में एनसीआर की दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नरायनपुर निवासी सरजीत कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया था।कि 30 जनवरी को उसका भाई वैभव सिंह अपनी पत्नी से मिलने सुसराल जा रहा था।जैसे ही युवक घाटमपुर के पास मे पहुंचा तभी अमित कुमार, राजेंद्र ,अवधेश कुमार व दो अज्ञात लोगों ने मारपीट कर जहरीला पदार्थ पिला दिया था।मामले में पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है।