डिंडौरी: चांद रानी हाई स्कूल बंद करने के विरोध में अभिभावकों ने संकुल प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
चांद रानी हाई स्कूल को बंद करने के विरोध में अभिभावकों ने संकुल प्राचार्य को स्कूल को यथावत संचालित करने की मांग करते हुए शनिवार दोपहर 3:30 ज्ञापन सौपा। दरअसल विद्यालय में 12 गांव के विद्यार्थी 9वीं से 12वीं तक अध्यनरत है विद्यालय बंद करने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी स्कूल को यथावत संचालित करने को लेकर अभिभावकों ने संकुल प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा ।