#रामपुर बुशहर : SFI रामपुर इकाई द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बढ़ाई गई फीस, छात्र संघ चुनावों (SCA) की बहाली और विश्वविद्यालय में हुई 186 अवैध प्रोफेसर भर्तियों के विरोध में एक जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्रदेश सरकार और HPU के कुलपति प्रोफेसर महावीर वर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और विश्वविद्यालय वाइस चांसलर महावीर वर्मा का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
Ani, Kullu | Aug 25, 2026