मुगलसराय: मुगलसराय में सड़क चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों में आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी
मुगलसराय में चल रहे सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है। आज मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई।जिसमे व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क चौड़ीकरण पुराने परिसीमन (46-46 फीट) के अनुसार ही किया जाए।