चंदनपुरा पंचायत के बीडीसी धर्मेन्द्र सिंह का निधन, तिलौथू में शोक की लहर। बुधवार को शाम क़रीब 5 बजे रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड अंतर्गत चंदनपुरा पंचायत के बीडीसी धर्मेन्द्र सिंह के असामयिक निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। उनके निधन की खबर मिलते ही पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।