तमाड़ 1: पोड़ाडीह के पास बेकाबू ट्रेलर की टक्कर से तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Tamar 1, Ranchi | Dec 29, 2024 तमाड़ थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मार्ग पर पोड़ाडीह गांव के पास एक ट्रेलर ने 2 बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे के दौरान एक बाइक पर 3 लोग सवार थे, जो धक्का लगने के कारण सड़क पर गिर गए। तीनों गिरने के बाद ट्रेलर के चपेट में आ गये, जिससे घटनास्थल पर ही उन तीनों की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं, घटना के समय दूसरे बाइक में 2 लोग सवार थे।