गाज़ियाबाद: सड़क निर्माण में शिकायत मिलने पर सीडीओ ने फरुखनगर-सिरोरा मार्ग का किया निरीक्षण, सैंपल जांच के लिए भेजा प्रयोगशाला
सीडीओ अभिनव गोपाल ने लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे मार्ग फरुखनगर-सिरोरा के सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। लोगों ने शिकायत की थी कि इस सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं है। जांच के दौरान पाई गई कमियों का ठीक करने को कहा गया। साथ ही शिकायतकर्ताओं की उपस्थिति में सड़क का सैंपल एकत्रित करके जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए।