जीआरपी पुलिस गाजियाबाद ने रेलवे स्टेशन से एक किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी से जानकारी करने पर पटा चला कि वह अपने परिजनों से नाराज होकर बुलंदशहर से यहां पहुंची थी। इसके बाद टीम ने परिजनों से संपर्क कर किशोरी को सुपुर्द कर दिया है।