रामगढ़ शेखावटी: रामगढ़ शेखावाटी के हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास गेहूं से भरा हुआ ट्रोला पलटा टला बड़ा हादसा
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास गुरुवार रात को गेहूं से भरा हुआ एक ट्रोला अचानक नियंत्रित होकर पलट गया ।ट्रोला पलटने से गेहूं की बोरियां बीच सड़क पर बिखर गई जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हुआ। बाद में क्रेन की सहायता से ट्रोले को हाईवे से हटकर साइड में किया गया ।गनीमत यह रही की इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी।