रामगढ़ शेखावटी: रामगढ़ शेखावाटी के बीड में पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से फैली सनसनी पुलिस जुटी मामले की जांच में
रामगढ़ शेखावाटी स्थित बीड में गुरुवार को पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई ।पेड़ से लटका हुआ शव मिलने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पेड़ से उतार कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक युवक छोटी सहनाली गांव का बताया जा रहा है वहीं घटना के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।