रामगढ़ शेखावटी: तिहाय से भखरवासी गांव के रास्ते से अवैध शराब को पुलिस ने किया बरामद अवैध शराब बेचने वाला युवक हुआ फरार
रामगढ़ शेखावाटी पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तिहाय से भाखरवासी गांव के रास्ते से अवैध शराब को बरामद किया है ।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक रास्ते पर अवैध शराब बेच रहा है ।पुलिस जब मौके पर पहुंची तो युवक अवैध शराब को वहीं छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने मौके पर से 42 पाव अवैध देशी शराब के बरामद किए हैं।