उमरेठ: उमरेठ में आकाशीय बिजली गिरने से गाय और बैल की मौत, शवों का कराया गया पोस्टमार्टम
उमरेठ के वार्ड क्रमांक एक में आकाशिय बिजली गिरने से गाय और बैल की मौत के मामले में पशु चिकित्सा विभाग ने शवों को निकालकर पोस्टमार्टम कराया। किसान ने रविवार को साढे छह बजे बताया कि शव को निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया है। बताया जा रहा है कि किसान के पैतालिस हजार रुपयों के नुकसान की रिपोर्ट बनाई गई है।किसान ने कोटवार को घटना की सूचना दी थी।