औरंगाबाद के गांधी मैदान में धूमधाम से हुआ रावण दहन, सांसद, विधायक, डीएम और एसपी रहे मौजूद।
औरंगाबाद, 20 अक्टूबर 2026
औरंगाबाद में विजयादशमी के पावन अवसर पर आज गांधी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व को देखने के लिए मैदान में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी थी।
कार्यक्रम में औरंगाबाद सांसद अभय कुमार सिन्हा, विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, डीएम अभिलाषा शर्मा और एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
*सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम*
जिला प्रशासन द्वारा इस बार सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं -
- गांधी मैदान में अग्निशमन दल और एम्बुलेंस के साथ चिकित्सा टीम की तैनाती की गई थी।
- पूरे मैदान में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और मजबूत बैरिकेडिंग लगाई गई थी।
- महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्तों की व्यवस्था की गई थी।
- कार्यक्रम स्थल के आसपास जाम से बचने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया था।
पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती कर पूरे कार्यक्रम पर लगातार नजर रखी गई।
जिला प्रशासन ने बताया कि आपसी समन्वय और बेहतर प्रबंधन के कारण गांधी मैदान ही नहीं, बल्कि जिले के अन्य स्थानों पर भी रावण दहन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। प्रशासन ने इसके लिए सभी जिलेवासियों का आभार जताया और कहा कि आगे भी सभी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।