चानन: गोबरदाहा कोरासी मोड़ से चानन पुलिस ने महुआ शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी
चानन पुलिस ने गोबरदाहा कोरासी जाने वाली सड़क में एलकेबी नहर पर से 3 लीटर महुआ शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है.जिसे बुधवार अपराह्न 2 बजे चानन थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया.पुलिस के मुताबिक मामले में मननपुर बस्ती के रहने वाले महेश बिंद के पुत्र सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया गया.चानन थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज किया गया है.