पुपरी: पुपरी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में मजदूरी करने से इंकार करने पर मारपीट कर एक व्यक्ति को किया जख्मी
पुपरी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में सोमवार को 3 बजे दिन में मजदूरी करने से इंकार करने पर मारपीट कर सुरेन्द्र कुमार ठाकुर को जख्मी कर दिया। जख्मी का इलाज पुपरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक द्वारा किया गया। इस संबंध में जख्मी ने संजय राय वगैरह पर मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है।