महिदपुर शहर में पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से फ्लेग मार्च निकाला गया। साथ ही लोगों को सोह्रार्दपूर्वक होली पर्व मनाने की अपील भी की गई। साथ ही मंगलवार को दोपहर 4 बजे भी पुलिस सुरक्षा बल शहर में तैनात नजर आया। थाना प्रभारी नरेन्द्र बहादुरसिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि त्यौहारों को ध्यान में रखकर शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया है।