कालपी: आटा थाना पुलिस ने गंभीर मामलों में फरार दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
Kalpi, Jalaun | Mar 29, 2025 आटा थाना क्षेत्र के ग्राम कुनैठा निवासी अभियुक्त रामकरण प्रजापति पुत्र स्वर्गीय दयाराम एवं ग्राम इमिलिया बुजुर्ग निवासी अभियुक्त सेवाराम पुत्र बच्चाराम गंभीर मामलों में लगातार फरार चल रहे थे, पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए शनिवार की सुबह करीब 11:00 बजे जानकारी दी है और पकड़े गए दोनों अभियुक्तों को संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया है।