कुरडेग: कुरडेग कदमटोली गांव में देर रात कुएं में पानी भरते समय गिरने से किशोरी की मौत
Kurdeg, Simdega | Oct 16, 2026 कुरडेग कदम टोली गांव में कुआं में पानी भरने के दौरान गुरुवार की देर रात गिरने से अंशु कुमारी नामक 14 साल की किशोरी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि देर रात किसी काम को लेकर पानी भरने गई थी और पैर फिसलने से गिरी आवाज सुनकर लोग पहुंचे लेकिन सफलता नहीं मिली बाद में उसे निकाल कर अस्पताल लाया जहां पर उसकी मौत हो गई ।आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा।