ब्यौहारी: ब्यौहारी के बाणसागर में जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा, वन विभाग कर रहा है निगरानी
ब्यौहारी के बाणसागर जंगली हाथी पहुंच गए हैं जिसकी निगरानी के लिए वन विभाग के तीन टीमें लगी हुई है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से इस क्षेत्र में जंगली हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है जिसमें लगभग 15 से अधिक हाथी हैं। मंगलवार की शाम 7 बजे हाथी देखे गए हैं।