देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने उत्तराखंड के सात जिलों में आज से बारिश-बर्फबारी का पूर्वनुमान किया जारी
सोमवार सुबह 10 बजे मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने उत्तराखंड के सात जिलों में सोमवार और मंगलवार को बारिश की संभावना जताई हैं। उन्होंने कहा की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में सोमवार और मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।