देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरु, सुबह 11 बजे से शुरू होगी सदन की कार्यवाही,कार्यक्रम हुआ जारी
सोमवार सुबह 7:30 बजे विधानसभा सचिवालय की ओर से उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत 26 फरवरी से 1 मार्च तक बजट सत्र चलेगा। सुबह 11:00 बजे से सदन कि कार्यवाही शुरू होगी। वही एक मार्च को सरकार बजट पारित कराएगी।