देहरादून: विधानसभा सत्र के पहले दिन की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुई
विधानसभा सत्र के पहले दिन की शुरूआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुई। राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार के वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ व सशक्त राज्य बनाने का रोडमैप दिखा। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प में विकसित उत्तराखंड परिकल्पना नहीं विश्वास है।