देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना
रविवार सुबह 11 बजे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला, देहरादून में क्षेत्रवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 110 वे संस्करण को सुना। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम के द्वारा मोदी जी न केवल आमजन को रोचक जानकारी देते हैं बल्कि जनहित में निरंतर कार्य करने को प्रेरित भी करते हैं।