ग्राम धुलकोट में तीन दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ समापन,विशाल भंडारे में हज़ारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी। धूलकोट में तीन दिवसीय शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समापन सोमवार को किया गया। नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार स्थापित किया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान अलग अलग धार्मिक अनुष्ठान हुए। वही पहले दिन कलश यात्रा निकाली गईं।