पिथौरागढ़ पुलिस ने महिलाओं और ग्रामीणों को साइबर अपराध और नशे से बचाव के लिए जागरूक किया
पिथौरागढ़ थाना थल पुलिस द्वारा ग्राम भातड़ में लगे मेले में ग्रामीणों को साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, नशे के दुष्प्रभावों और कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। पुलिस ने हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया और NDPS एक्ट के तहत भांग की अवैध खेती पर कानूनी कार्रवाई के प्रावधान भी बताए।