बदनावर: बदनावर में फाइनेंस का कहकर गाड़ी चुरा कर ले जा रहे बदमाश को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा, पुलिस के किया हवाले
Badnawar, Dhar | Aug 22, 2024 पेटलावद से बदनावर में लहसुन लेने के लिए आ रहे एक युवक की गाड़ी को स्टार्ट कर फाइनेंसर बन कर आए दो व्यक्ति ले जाते हुए पकड़े गए। किंतु उनमें से एक बदमाश भाग निकला। पकड़ाए युवक की लोगो ने जमकर धुनाई कर दी । बाद में युवक को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।