बदनावर: इंदौर के जाम गेट पर सनराइज देखने जा रहे,विद्यार्थियो की कार पलटी,हादसे में बदनावर के कांग्रेस नेता की बेटी समेत,2 की मौत
Badnawar, Dhar | Aug 21, 2024 इंदौर के जाम गेट के पास कदवाली में बुधवार सुबह कार के अनियंत्रित होकर पलटने से,2 कॉलेज स्टूडेंट्स की मौत हो गई। जबकि उनके पांच साथी घायल हो गए, उन्हें इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी सात स्टूडेंट कार से जाम गेट के पास सूर्योदय देखने जा रहे थे। तभी कार के सामने किसी जानवर के आने के कारण, कार अचानक पलट गई।जिससे ,2 की मौके पर ही मौत हो गई।