गोरखपुर: पूर्व पार्षद पर गैंगस्टर की कार्रवाई, भाजपा नेता पर हमले के आरोपी श्याम यादव गिरफ्तार, संपत्ति जब्ती की तैयारी
गोरखपुर में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व पार्षद श्याम यादव को गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई डीएम की मंजूरी मिलने के बाद की।श्याम यादव पर भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पंकज पासवान पर हुए जानलेवा हमले का आरोप है। यह हमला नवंबर 2024 में छावनी क्रॉसिंग के पास हुआ था।