कानपुर: गोविंद नगर में नशे में धुत युवक ने पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
गोविंद नगर में नशे में धुत युवक ने जमकर हंगामा काटा। फिर उसने अपनी मां को बेरहमी से पिटा। सूचना मिलते ही पीआरबी के जवान मौके पर पहुंचे और मां की पिटाई करने से मना किया तो युवक ने पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। गोविंद नगर इंस्पेक्टर ने रविवार 11:00 बजे बताया कि आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।