कानपुर: शास्त्री नगर में श्री साईं ज्वेलर्स को बंटी बबली ने बनाया निशाना, घटना का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
काकादेव के शास्त्री नगर में सत्यम की श्री साईं ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शनिवार को उनकी मां पुष्पा देवी दुकान पर बैठी हुई थी।इस दौरान उनकी दुकान पर एक युवक और युवती पहुंचे।सोना देखने के बहाने मुंह में सोना छुपा कर चुरा ले गए।घटना का सीसीटीवी फुटेज रविवार सुबह 10:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।थाना प्रभारी ने बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।