कानपुर: हनुमंत विहार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जिला बदर अपराधी को किया गिरफ्तार
हनुमंत विहार थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बंबा तिराहा हमीरपुर रोड से आवश्यक बल प्रयोग कर जिलाबदर अपराधी ऋषभ सिंह भदोरिया को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने रविवार दोपहर 2:00 बजे बताया उपनिरीक्षक शिववीर सिंह के नेतृत्व में अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।