कानपुर: गड़रिया मोहाल में युवक ने महिला को मारी गोली, उपचार के दौरान महिला की हुई मौत
हरबंस मोहाल थाना क्षेत्र के गड़रिया में शनिवार शाम 7:20 पर अजय मिश्रा नाम के युवक ने प्रिया कठेरिया नाम की महिला को गोली मार दी। थाना प्रभारी ने बताया घायल महिला को उपचार के लिए केपीएम अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सक द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।