बिहार: जिलाधिकारी ने समाहरणालय में जनता दरबार लगाकर 25 लोगों की सुनी समस्याएं
Bihar, Nalanda | Sep 23, 2024 जिलाधिकारी ने समाहरणालय में सोमबार को जनता दरबार लगाकर 25 लोगों की समस्याओं को सुना। दुर्जनचक ग्राम के आवेदिका पुजा कुमारी द्वारा बताया गया कि मेरे छात्रवृति की राशि किसी दूसरे व्यक्ति के खाता में स्थानांतरण हो गया है। संबंधित समस्या निष्पादन हेतु जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालंदा को निर्देशित किया।