बिहार: बिलासपुर गांव के खाई में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Sep 23, 2024 मानपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव के खाई में डूबने से स्वर्गीय सदाशिव पासवान के 57 वर्षीय पुत्र योगेश्वर पासवान की हुईमौत। मृतक के परिजन ने बताया कि यह सुबह में खेत देखने के लिए गए थे। लौटने के दौरान किसी काम को लेकर वहां पर गए और अचानक पैर फिसल गया और गहरे पानी में चले गए और डूब कर इनकी मौत हो गई।