बिहार: सोहसराय में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा राजद, कार्यकर्ताओं को घड़ी देकर समय के साथ काम करने का दिया गया मंत्र
Bihar, Nalanda | Sep 22, 2024 राजद आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गया है। पार्टी न केवल अपने संगठन को मजबूत कर रही है, बल्कि जमीनी स्तर पर भी अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। इसी कडी में बिहारशरीफ नगर इकाई द्वारा रविवार को आगामी कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सोहसराय में बैठक आयोजित की गई।