हमीरपुर: थाना चिकासी के चुरहा गांव में लोड लाइसेंसी बंदूक साफ करते समय अचानक गोली चल जाने से अधेड़ घायल मेडिकल कालेज रिफर
थाना चिकासी के चुरहा गांव में लोड लाइसेंसी बंदूक साफ करते समय अचानक गोली चल जाने से पचास वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया परिजन उसे इलाज हेतु सीएचसी राठ ले गए जहां से उसे मेडिकल कालेज उरई रिफर किया गया है। चुरहा गांव निवासी रामस्वरूप के पास बारह बोर दोनाली लाइसेंसी बंदूक है जिसे वह चुनाव के मद्देनजर थाने में जमा करने के लिए साफ कर रहा था।