हमीरपुर: मौदहा नगर के मंडी समिति के पास बाइक सवार युवक ने एक किसान के साथ टप्पेबाजी कर हजारों रुपए पार किये।
मौदहा नगर के मंडी समिति के करीब एक बाइक सवार युवक ने एक किसान के साथ टप्पेबाजी कर हजारों रुपए पार कर दिए। पीड़ित ने कोतवाली मौदहा में तहरीर देखकर आरोपी खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र में उधर की ग्राम नरायच निवासी कमालुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन रविवार को मंडी समिति आया हुआ था जो अपनी जेब में ₹10000 लिए हुए था।