हमीरपुर: सुमेरपुर थाने में धोखाधड़ी में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
अदालत के आदेश पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। महोबा जनपद के कबरई क्षेत्र के सिरसी कला गांव निवासी रामसेवक ने अदालत को अवगत कराया उसके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर रामबाबू प्रजापति निवासी शेखूपुर कुरारा, दिनेश कुमार टिहरी कुरारा तथा अरविंद निवासी सिमनौडी पर मुकदमा दर्ज हुआ।