हमीरपुर: सुमेरपुर विकासखंड कार्यालय में फूलों और गुलाल से मनायी गयी होली
विकास खंड कार्यालय सुमेरपुर में आपसी सौहार्द और मिलन के त्योहार होली में ब्लॉक प्रमुख व ब्लॉक कर्मियों ने फूलों से होली खेल कर एक दूसरे को गुलाल लगाया। ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह ने ब्लॉक कर्मियों को आपसी मतभेद बुलाकर रंगों के इस पर्व में एक दूसरे पर फूल बरसाकर सुखद अनुभूति के साथ होली मनाने का संदेश दिया।