हमीरपुर: अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सुमेरपुर क्षेत्र अंतर्गत सीआरपीएफ व पुलिस बल के साथ किया गया एरिया डोमिनेशन
पैरामिलिट्री और पुलिस फोर्स ने सुमेरपुर थाना क्षेत्र में पैदल मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सुमेरपुर क्षेत्र के इंगोहटा गांव सहित कस्बे के नेहा नर्सिंग होम से बस स्टॉप व बांदा तिराहा होते हुए नगर में भ्रमण करते हुई आम जनता को शांतिपूर्ण ढंग से वोट डालने की अपील की गयी।संवेदनशील इलाकों में सीआरपीएफ व पुलिस बल के साथ डोमीनेशन किया गया हैं।