कुल्लू: शहर में अधिक किराया वसूलने वाले ऑटो चालकों पर होगी कार्रवाई, ऑटो यूनियन प्रधान भूषण ठाकुर बोले- आ रही हैं शिकायतें
Kullu, Kullu | Jul 6, 2025 ऑटो यूनियन के जिला अध्यक्ष भूषण ठाकुर ने रविवार को 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि ऑटो यूनियन के कार्यालय में शिकायतें आ रही थी कि कुछ ऑटो चालक तय सीमा से अधिक किराया वसूल रहे है। ऐसे में उन्होंने कल्लू की जनता से आग्रह किया है कि अगर कोई ऐसा मामला सामने आए तो वह ऑटो यूनियन के दफ्तर में आकर इसके बारे में जानकारी देकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है।