परसिया: पेंच ईस्ट में केसीटी कंपनी के डंपर ने फिर बाइक सवार को रौंदा, डोजर से निकाला गया
केसीटी कम्पनी के डंपर ने सोमवार रात 11 बजे के आसपास पेंच ईस्ट में एक बाइक सवार को रौंद दिया। बाइक सवार की पहचान छिंदा 96 क्वार्टर निवासी 60 वर्षीय राम गणेश मधुरे के रूप में हुई। घायल और बाइक डंपर के नीचे बुरी तरह से फंस गए। डोजर से डंपर उठाकर इन्हें निकाला गया। राम गणेश माधुरे कोयला खदान कर्मचारी से रिटायर हुए है। सोमवार रात वे अपनी बेटी के ससुराल परासिया से