कासगंज: कोतवाली ढोलना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
कासगंज जिले की कोटवाली ढोलना पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी थाना ढोलना क्षेत्र के चकेरी गांव का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ थाना ढोलना पर FIR दर्ज थी। वहीं पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।