सिमडेगा: सिमडेगा व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, विभिन्न मामलों पर हुई सुनवाई
सिमडेगा में न्यायालय परिसर में शनिवार को 11:00 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का ऑनलाइन उद्घाटन रांची से झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद के द्वारा किया गया। इसके बाद जिला स्तर पर भी इसका उद्घाटन प्रधान जिला जज के द्वारा किया गया ।मौके पर उन्होंने कहा कि लोक अदालत न्याय पाने का सस्ता एवं सुलभ और वैकल्पिक मंच है