"सेवा संकल्प अभियान"
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी आज जबेरा विधानसभा अंतर्गत नगर नोहटा के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 08 में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत "आंगन मिलन सेवा" कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं बहनों का स्वागत एवं सम्मान कर उनके द्वारा समाज एवं मातृशक्ति की सेवा में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ सेवा संकल्प अभियान मनाया जा रहा है।
आइए, हम सभी सेवा और समर्पण की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याण की भावना पहुंचाने का कार्य करें।
Damoh, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026