चैनपुर: रामपुर और बरवे नगर में धान व मक्के की फसल रौंदी, ग्रामीणों ने रात भर जागकर भगाया
Chainpur, Gumla | Sep 20, 2026 चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथी लगातार रिहायशी इलाकों और खेतों में घुसकर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ताजा मामला रामपुर और बरवे नगर का है, जहां जंगली हाथी ने धान और मक्के की तैयार फसलों को रौंदने के साथ-साथ खाकर पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है।बरवे नगर निवासी मुख्तार खान ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उन्हों